पीएम मोदी अपने वाराणसी दौरे के दौरान अस्सी घाट पहुंचे जहां उन्होंने ई-बोट की शुरुआत की। अस्सी घाट पर पहुंचे पीएम मोदी ने ई बोट पर बैठकर ई-बोट की क्षमता का निरीक्षण किया और गंगा को नमन किया।
इसी के साथ अस्सी घाट पर चलने वाले डीजल बोट को ई-बोट में बदला गया।
वहीं हर हर महादेव के उदघोष के साथ लोगो ने पीएम का अस्सी घाट पर स्वागत किया।
पीएम को देखने और सुनने के लिए अस्सी के साथ ही, गंगा महल, रीवा और तुलसी घाट तक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
वहीं पीएम मोदी के वाराणसी के अस्सी घाट पहुंचने से पहले यहां भगदड़ मच गई।
बताया गया कि ऐनवक्त पर लोगों के बैठने की जगह बदलने से लोग गुस्सा गए। हालांकि बाद में पुलिस व प्रशासन की मदद से स्थिति नियंत्रित की गई। इससे पहले पीएम मोदी वाराणसी के सांस्कृतिक संग्रहालय ज्ञानप्रवाह पहुंचे। मोदी ने संग्रहालय में ऐतिहासिक काल की कलाओं का अवलोकन किया।
वाराणसी में पीएम मोदी ने डीएलडब्ल्यू मैदान में रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा बांटे। 16 रिक्शा चालकों को पीएम ने स्वयं ई-रिक्शा प्रदान किए।
एक हजार गरीब रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा वितरित किए गए।
इसके बाद यहां डीरेका के गेस्ट हाउस में पीएम मोदी ने प्रबुद्ध जनों से चर्चा करते हुए कहा कि काशी की सड़कों को सरकार बनवाती है यहां की जनता उसके किनारे पेड़ लगाकर हरा भरा करे।
इस इस दौरान अंतरास्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्र ने पीएम के सामने स्टेडियम की मांग रखी। उसे ध्यान से सुनने के बाद इसपर विचार करने को कहा।
वहीं पीएम ने उत्तर प्रदेश के बलिया में 10 महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से मंच पर एलपीजी गैस सिलेंडर देकर उज्ज्वला योजना की शुरुआत की।