फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कौशल भारत-कुशल भारत' में लड़कियों ने बाजी मारी, जीते 26 स्वर्ण पदक

Sun, 07 Oct 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
‘कौशल भारत कुशल भारत’ पुरस्कारों में लड़कियों बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 26 स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया। पदक विजेता रूस में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्किल्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इंडिया स्किल्स 2018 में 27 राज्यों के प्रतिभागियों ने 46 कौशल, सात पारंपरिक कौशल और डेमो कौशल में दक्षता का प्रदर्शन किया। इसमें 45 स्वर्ण पदक, 47 रजत और 43 कांस्य पदक दिए गए। महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा 23 पदक, जबकि ओडिशा ने 21 पदक अपने नाम किए। कर्नाटक और दिल्ली 16 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


कौशल विकास और उद्यमिता राजमंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कहा विजेताओं के लिए यह नए जीवन की शुरुआत के जैसा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से हमें ज्ञान मिलता है लेकिन कौशल विकास हमें आजीविका कमाने में सहायता करता है। मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल्स काउंसिल के अध्यक्ष सुभाष घई ने कहा इंडिया स्किल्स-2018 के लिए 50 हजार से ज्यादा ने पंजीकरण कराया था। इसके तहत जिला और राज्य स्तर पर तीन महीने में पांच सौ प्रतियोगिताएं कराई गईं। योजना का लक्ष्य 2020 तक एक करोड़ युवाओं को कौशल विकास में दक्ष करना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें