फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99.8 फीसदी अंक पाने वाली लड़की को नहीं मिली कॉलेज में सीट

Wed, 29 Jun 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
99.8 फीसदी अंक प्राप्त हो गए और फिर भी आपको किसी कॉलेज में प्रवेश न मिले
विज्ञापन
अगर आप को बारहवीं की परीक्षा में 99.8 फीसदी अंक प्राप्त हो गए और फिर भी आपको किसी कॉलेज में प्रवेश न मिले तो आप क्या करेंगे। ऐसा ही कुछ हुआ है मुंबई की एक लड़की के साथ। मुंबई की रहने वाली एक लड़की को बारहवीं की परीक्षा में 99.8 फीसदी अंक प्राप्त हुए पर जब कॉलेजों ने पहली लिस्ट जारी की तो उस सूची में उसका नाम नहीं था। अब उसको 15 जुलाई तक किसी कॉलेज में सीट पाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।  
विज्ञापन


कल्याण के स्कूल से बारहवीं की परीक्षा पास करने वाली लड़की के लिए एक सदमे जैसा था जब उसने एडमिशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल देखा तो उसे जरूरी सीट आवंटित नहीं की गई थी। छात्रा ने बताया‌ कि बारहवीं की परीक्षा में उसको जो नंबर प्राप्त हुए थे। उसके आधार पर भरोसा था कि कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा। पर ऑनलाइन रिजल्ट मुझे हैरान करने वाला था।
विज्ञापन

16 जून को रिसेट कर दिया गया था, उसके बाद फॉर्म को दोबारा नहीं भरा गया

16 जून को रिसेट कर दिया गया था, उसके बाद फॉर्म को दोबारा नहीं भरा गया - फोटो : अमर उजाला
मुंबई के शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि छात्रा का फॉर्म 10 जून और 11 जून को भरा गया था। पर 16 जून को रिसेट कर दिया गया था, उसके बाद फॉर्म को दोबारा नहीं भरा गया। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फॉर्म को स्कूल ने छात्रा की मर्जी के बाद ही रिसेट किया होगा। क्योंकि फॉर्म को दोबारा नहीं भरा गया, इसलिए छात्रा को सीट का आवंटन भी नहीं किया गया। 20 जून को जब कॉलेज ने अपनी मेरिट लिस्ट घोषित की तो छात्रा ने उस लिस्ट नहीं पाया। स्कूल ने फॉर्म को रिसेट करने से इंकार किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें