फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पिटाई से बच्ची का हाथ टूटा

Sun, 04 Sep 2016 04:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी के बलिया में शहर कोतवाली क्षेत्र की बड़ी मस्जिद के समीप स्थित एक कान्वेंट स्कूल में सात वर्षीय बालिका की जमकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई से बालिका का बायां हाथ टूट गया। इस मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


नगर के बनकट्टा निवासी ताराचंद की सात वर्षीय पुत्री राधा गुप्ता (उम्र 7 साल) बड़ी मस्जिद इलाके के आधार कान्वेंट स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। होमवर्क पूरा न होने और कटर ले जाना भूल जाने पर से नाराज हो कर स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे बालिका का बायां हाथ टूट गया। 

इसकी जानकारी मिलने वाले परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका  इलाज चल रहा है। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 323 और 325 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि अधिकारी को स्कूल में भेज कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी तथा दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह एक अमानवीय कृत्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें