फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालघर: प्रेमी से मिला धोखा और पुलिस से अपमान, आहत किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 04 Oct 2020 09:33 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, पालघर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने 19 वर्षीय एक किशोरी को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, किशोरी के परिजनों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत दर्ज करने के दौरान किशोरी को अपमानित किया जिससे वह अवसाद में थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि किशोरी के परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।


एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति किशोरी को बहला फुसलाकर अपने एक दोस्त के घर ले गया जहां उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। व्यक्ति ने किशोरी से शादी करने का वादा किया था लेकिन जब भी वह शादी के लिए कहती तो लॉकडाउन के कारण मंदिर बंद होने का बहाना कर देता।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि 15 सितंबर को मामला दर्ज हुआ था और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, 'उसने (किशोरी) शुक्रवार की रात को फांसी लगा ली और इसके पीछे के कारण की जांच की जा रही है।' मौके से मिले सुसाइड नोट के अनुसार व्यक्ति ने किशोरी से शादी नहीं की इसलिए उसने आत्महत्या की। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे दो और सुसाइड नोट किशोरी की नोटबुक से बरामद हुए हैं। पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर ने कहा कि किशोरी के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। आरोप सच पाए जाने पर संबंधित थाने के पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें