पुलिस अधीक्षक एल. सुब्बारायुडु ने कहा कि नागराजू बच्ची के घर के पास ही रहता था और रोज उसके साथ खेलता था। शुक्रवार की शाम को उसने बच्ची को नाश्ता कराने का लालच देकर उसे एएम पुरम गांव में एक सुनसान स्थान पर ले गया। आरोपी ने इसी स्थान पर अपराध को अंजाम दिया।
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक चार साल की बच्ची के साथ उसके दूर के परिजन ने पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। तिरुपति जिले के पुलिस अधीक्षक एल. सुब्बारायुडु ने बताया कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का मामा लगता था। उसकी पहचान 24 वर्षीय नागराजू के तौर पर की गई है। शुक्रवार की शाम को उसने बच्ची को नाश्ता कराने का लालच देकर उसे एएम पुरम गांव में एक सुनसान स्थान पर ले गया। आरोपी ने इसी स्थान पर अपराध को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक एल. सुब्बारायुडु ने कहा, "नागराजू बच्ची के घर के पास ही रहता था और रोज उसके साथ खेलता था। कल (शुक्रवार) को वह बच्ची को नाश्ता कराने के लिए दुकान पर ले गया। बाद में उसने बच्ची को उसके घर से दूर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।" हालांकि, बाद में पीड़िता के माता-पिता ने देखा कि बच्ची बहुत देर से गायब है। उन्होंने उसे ढूंढने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें मालूम चला कि बच्ची आखिरी बार नागराजू के साथ थी। उन्होंने पुलिस में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर नागराजू को हिरासत में लिया। जांच के दौरान नागराजू ने अपना गुनाह स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव की तलाश के लिए नागराजू को साथ लिया। उन्हें करीब रात के नौ बजे एक सरकारी स्कूल के पास बच्ची का शव मिला। शनिवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश किया जाएगा। नागराजू पर पॉक्सो और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।