फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girish Bapat Died: पुणे सांसद बापट का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- जनता के मुद्दों को उठाने वाले नेता

Wed, 29 Mar 2023 03:23 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित अन्य नेता उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल आए थे।
विज्ञापन
Girish Bapat - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे सांसद गिरीश बापट का बुधवार को निधन हो गया। भाजपा नेता बापट को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सासें लीं। बापट 2019 में पहली बार पुणे से सांसद चुने गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापट को याद करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनका जाना दुखदाई है, वे कई लोगों के लिए प्रेरणादाई हैं। ओम् शांति।

विज्ञापन


बापट के करीबियों का कहना है कि वे काफी लंबे समय से बीमार थे। आज शाम 7 बजे उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। बापट साल 1973 से राजनीति में सक्रिय थे। पुणे में भाजपा की नींव बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। इसी के चलते से गिरीश को पुणे की शक्ति भी कहा जाता था। 

पीएम मोदी ने भी किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पुणे सांसद को श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने कहा कि बापट जी काफी सभ्य और मेहनती कार्यकर्ता थे। उन्होंने महाराष्ट्र के विकास के लिए लगातार काम किया है। पुणे के विकास के लिए वह हमेशा सजग रहते थे। भाजपा को महाराष्ट्र में मजबूती दिलाने के लिए बापट जी ने काफी काम किया। वे ऐसे विधायक थे, जो हमेशा जनता के मुद्दों को उठाया करते थे। मंत्री और पुणे सांसद होते हुए उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। वे कई लोगों के लिए प्रेरणादाई रहेंगे। उनका जाना दुखदाई है। मैं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ओम शांति।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि भाजपा सांसद बापट के जाने का दुख है। उन्होंने जमीनी स्तर से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी। वे हमेशा एक आदर्श नेता थे।

मिलने आए थे कई नेता

जिस दौरान गिरीश बापट खराब स्वास्थ्य की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे, उस समय भाजपा सहित विपक्ष के कई नेता उनका हालचाल पूछने पहुंचे थे। इनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित अन्य नेता उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल आए थे।

गिरीश बापट का राजनीतिक सफर

भाजपा नेता और पुणे सांसद बापट पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े थे। साल 1980 में वे पुणे शहर के सचिव नियुक्त किए गए थे। 1983 में बापट ने पुणे नगरनिगम का चुनाव जीता। जिसके बाद लगातार में 3 बार पार्षद चुने गए। साल 1986 से 87 तक बापट पुणे नगरनिगम की स्टेंडिंग कमेटी में भी शामिल थे। 1955 में पहली बार बापट महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे। 1997 में उन्हें कृष्ण वैली विकास निगम के निर्देशक के रूप में भी नियुक्त हुए। साल 2019 में वे पुणे लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। इसके अलावा 2014 में फड़नवीस सरकार में वे फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री भी रहे हैं। साथ ही वे संसदीय मामलों के मंत्री के रूप में भी वे काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें