फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु ने दिए कई तोहफे, चलती ट्रेन में होगा आपकी समस्याओं का समाधान

Fri, 02 Sep 2016 04:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई अहम योजनाओं को मूर्त रूप दे दिया है। अब यात्रियों की शिकायत का समाधान करने के लिए चलती ट्रेन में होगी। इसके लिए ट्रेन अधीक्षक की जवाबदेही तय कर दी गई है। इसके अलावा महज 92 पैसे में दस लाख रुपये का इंश्योरेंस भी यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कराते समय ले सकेंगे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर स्थित रिटायरिंग रूम अब दिन के हिसाब से नहीं घंटे के हिसाब से ऑनलाइन बुक कराए जा सकेंगे। इसके अलावा, रेलवे ने झांसी से इटावा व झांसी से इंदौर के बीच नई ट्रेन चलाने के साथ ही अतिरिक्त निजी टर्मिनलों को बनाने, कंटेनर ट्रैफिक के लिए कमोडिटी बास्केट का विस्तार कर दिया है। इससे व्यापारी वर्ग को बड़ा फायदा मिलेगा।

सफर के दौरान अब आपकों शिकायत करके समाधान के लिए इंतजार नहीं करना होगा। शिकायतों का समाधान अब तुरंत चलती ट्रेन में ही होगा। इसके लिए रेलवे मंत्रालय ने ट्रेन अधीक्षक की जवाबदेही तय कर दी है। विभिन्न चैनलों से पहुंचने वाली शिकायत अब सीधा ट्रेन अधीक्षक तक पहुंचेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नई दिल्ली, निजामुद्दीन से चलने वाली सभी राजधानी ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की गई है। इसकी सफलता के बाद अन्य ट्रेन के यात्रियों को भी इस तरह की सुविधा मिलेगी। राजधानी ट्रेन के सभी कोच में ट्रेन अधीक्षक का नंबर डिस्प्ले किया जाएगा, ताकि वन विंडो सर्विस से यात्रियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटे के हिसाब से बुक होगा रिटायरिंग रूम

- फोटो : ANI
घंटे के हिसाब से बुक होगा रिटायरिंग रूम
रेलवे का रिटायरिंग रूम अब दिन के हिसाब से नहीं, घंटों के हिसाब से बुक किया जा सकेगा। रेलवे का दावा है कि इससे हर दिन 45-50 हजार यात्रियों को फायदा होगा। अभी तक 2-3 घंटे गुजारने के लिए भी कम से कम 12 घंटे तक की बुकिंग होती थी। यात्रियों से पैसा भी अब घंटे के हिसाब से ही वसूला जाएगा। अब तीन घंटे गुजारने के लिए महज 25 रुपये ही खर्च करने होंगे। छह घंटे के लिए 40 रुपये, नौ घंटे के लिए 50 रुपये, 24 घंटे के लिए 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

झांसी से इंदौर व झांसी से इटावा के बीच चली ट्रेनें
केंद्रीय मंत्री उमा भारती की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल भवन से झांसी से इंदौर व झांसी से इटावा के बीच नई ट्रेन को रिमोट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब इस रूट पर झांसी-इटावा (11801/11802) लिंक एक्सप्रेस वाया भिंड सप्ताह में छह दिन चलेगी। झांसी-ग्वालियर-इंदौर (21801/21802) ट्रेन सप्ताह में चार दिनों तक चलेगी। इस मौके पर उमा भारती ने कहा कि इस रूट पर ट्रेन चलाने के लिए इसी रेल भवन में मैने धरना दिया था। मुझे खुशी है कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु के प्रयास से मेरे क्षेत्र की जनता को अब यह तोहफा मिल गया है।

कमोडिटी बास्केट का विस्तार
कंटेनर ट्रैफिक के लिए कमोडिटी बास्केट का विस्तार कर दिया गया है। अब 43 कमोडिटी जैसे लोहा, स्टील, स्क्रैप, सीमेंट, टाइल्स, पलाई, केबल वायर्स, आयरन वायर, पोल्स, सभी प्रकार के पाइप्स व एस्बेस्टस भी कंटेनर ट्रैफिक से एक जगह से दूसरे जगह जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें