अब नेत्रहीन भी सामान्य लोगों की तरह तेजी से बिना किसी की मदद से कंप्यूटर पर काम कर सकेंगे। अभी तक वे ब्रेल लिपि के की-बोर्ड के माध्यम से टाइप कर कंप्यूटर पर काम करते हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। नेत्रहीनों की इसी दिक्कत को आईआईटी बीएचयू के पीएचडी स्कॉलर गौरव ने हैंड जेस्चर बेस्ड राइटिंग सपोर्ट सिस्टम फॉर ब्लाइंड सॉफ्टवेयर से दूर कर दी है।
तीन साल का यह शोध अमेरिकी जनरल में इसी माह के अंक में प्रकाशित हो रहा है। इस सॉफ्टवेयर में दायें हाथ की उंगलियों के अलग-अलग इशारे से एबीसीडी और बाएं हाथ की उंगली के इशारे से अंक टाइप होंगे।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित इन-रेजिडेंस प्रोग्राम (एक सप्ताह की ट्रेनिंग) के तहत देशभर के आईआईटी, आईआईएसईआर, आईआईएससी से आए 18 छात्रों में गौरव भी एक है।
इसी शोध की सफलता के चलते गौरव का इस प्रोग्राम के लिए चयन हुआ था। गौरव के मुताबिक, मैंने तीन साल तक शोध किया। पहले मूक-बधिर लोगों के लिए प्रयोग होने वाली विशेष भाषा पर कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। दो साल तक नेत्रहीनों की मनोदशा, उनकी जरूरत, दिक्कत आदि की जानकारी ली। एक साल तक 50 नेत्रहीनों पर प्रयोग करके देखा। इशारों को इनपुट डिवाइस के जरिये कंप्यूटर स्कैन कर अंकों में बदल देता है।
कैसे करता है काम
- फोटो : demo pic
इसकी खासियत
दायें हाथ की उंगलियों से इशारा मिलेने पर एबीसीडी शब्द टाइप होते हैं। जबकि बाएं हाथ की उंगली से इशारा शुरू होने पर 1,2,3,4 आदि टाइप होते हैं। यूजर्स को डिलीट, स्पेस बार, फुल स्टॉप, बैक स्पेस व इंटर की भी सुविधा उपलब्ध है।
ब्रेल लिपि के की-बोर्ड में 63 साइन, तो इस सिस्टम में आम की-बोर्ड की तरह 104 साइन मिलेंगे।
राइटिंग सपोर्ट सिस्टम बनाया गया है, जिसमें बिना किसी की मदद से यूजर्स के पास काटछांट करने की भी व्यवस्था होगी। यूजर्स से इनपुट डिवाइस (कैमरे वीडियो) में उंगली के इशारे का निर्देश जाता है।
टेबल के ऊपर एक वीडियो कैमरा फ्रेम होता है और सामने कंप्यूटर। नेत्रहीन व्यक्ति को अपने दोनों हाथ टेबल पर रखने होंगे। उन्हें टाइप नहीं, बल्कि बैठे-बैठे उस टेबल पर उंगली का इशारा करना होगा। दोनों हाथों की तर्जनी उंगली को सीधा करते ही ए शब्द टाइप होगा।
बांये हाथ की तर्जनी के साथ दांये हाथ की तर्जनी व मध्यमा को उठाते ही बी आदि टाइप हो जाएगा। जबकि सिर्फ बांये हाथ का इस्तेमाल करते हुए बायें हाथ की तर्जनी उठाने पर 1, मध्यमा से 2, अनामिका से 3 टाइप होगा।
ईयरफोन से मिलेगी सूचना
वीडियो कैमरे में हाथ का संकेत मिलते ही उसके साथ ही कंप्यूटर पर अपने आप वर्ड पैड खुलने के साथ शब्द या अंक टाइप होगा। ईयर फोन से नेत्रहीन के कानों तक टाइपिंग की जानकारी मिलेगी। खास बात यह है कि इसमें डिलीट की भी सुविधा होगी।
Published By Rahul Sankrityayan