फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह से निकाली 84 तरह की घुंघरू की खनक, पायल भी छनकाई

Tue, 29 Mar 2016 03:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
मुंह से घुंघरू की आवाज निकालते एहसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज का कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर सोमवार को एहसान भारती के घुंघरू की खनक और पायल की छम-छम का गवाह बना। गिनीज बुक आफ द वर्ल्ड में नाम दर्ज करा चुके एहसान ने ‘लागी ऐसी लगन मीरा हो गई मगन’ के बाद एक-एक करके 84 तरह से घुंघरू और पायल की छम-छम की तान छेड़ी तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। एहसान ने ‘दीये नफरतों के बुझाते रहो, मोहब्बत की शमा’ जलाते रहो गीत गुनगुना कर महफिल लूट ली।
विज्ञापन


एहसान भारती के मंच पर आते ही दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। अब तक एहसान को टीवी में देखते आए जिले के लोगों ने ‘लागी ऐसी लगन मीरा हो गई मगन’ की धुन घुंघरूओं में सुनी तो लोग दंग रह गए। एहसान ने दर्शकों के मूड को भांप लिया और ‘उड़े श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, कजरारे-कजरारे तेरे कारे कारे नैना, जब-जब जुल्फें तेरी, कुंवारियों का मन मचले’ से लोगों का मन मोह लिया।

एहसान बीच में म्यूजिक बंद कराकर खड़े हो गए और जब मुंह से घुंघरू की आवाज निकालना शुरू किया तो तालियां बजने लगीं। एहसान और नसीम बानो के बीच कव्वाली हुई। कलाकारों ने गीत के माध्यम से सपा सकार का बखान भी किया। इसके बाद दुबई से आए रहीम के नेतृत्व में कलाकारों ने स्पि्रंग डांस पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें