फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोभाल के कश्मीर वीडियो पर आजाद का तंज- पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो

Thu, 08 Aug 2019 01:25 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद।
  • बुधवार को शोपियां में कश्मीरियों संग खाना खाते दिखे डोभाल।
  • भरोसा पैदा करने के लिए एनएसए डोभाल ने संभाला मोर्चा।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद का डोभाल पर तंज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कश्मीर दौरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कश्मीरियों के साथ डोभाल के खाना खाने के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो।
विज्ञापन





बुधवार को कश्मीरियों संग खान खाते दिखे डोभाल
 

बुधवार को कश्मीर के हालात का जायजा लेने घाटी पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आम कश्मीरियों के साथ शोपियां सडक के किनारे खड़े होकर खाना खाया। भरोसा दिलाया, उनका हित सुरक्षित है। इस पर आंच नहीं आने दी जाएगी। शोपियां में एक मोहल्ले में उन्होंने दुकान की सीढ़ियों पर बैठकर आम लोगों के साथ खाना खाया। उन्हें बताया, यह फैसला सरकार ने कश्मीर के लोगों के हित में किया है, चिंता करने की जरूरत नहीं है। वीडियो में वह कहते सुने जा रहे हैं कि सब लोग आराम से रहें। ऊपर वाले की मेहरबानी है। सब कुछ अच्छा होगा। आपकी हिफाजत और सलामती हम लोगों का प्रयास है। यहां खुशहाली आएगी। आप और आपके बच्चे चैन से रह सकें, अच्छे नागरिक बनें यही प्रयास है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे। 


आज कश्मीर दौरे पर गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद आज यानी गुरुवार को श्रीनगर पहुंचेंगे। वह घाटी में मौजूदा हालात पर पार्टी कैडर से चर्चा करेंगे। इसमें अनुच्छेद 370 को हटाने, जम्मू-कश्मीर को केंद्र प्रशासित बनाने सहित अन्य मुद्दों पर बात की जाएगी। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार श्रीनगर में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर आदि मौजूद रहेंगे। अनुच्छेद 370 को हटाने पर राज्यसभा में आजाद ने विरोध किया था। उन्होंने इसे संविधान के खिलाफ बताया था। आजाद ने कश्मीर में कर्फ्यू जैसे हालात पर सवाल उठाए थे। 

उन्होंने आरोप लगाया था कि कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को भाजपा ने नजरबंद किया है। अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद प्रदेश कांग्रेस की अगली रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा के अनुसार गुरुवार को श्रीनगर में गुलाम नबी आजाद के पहुंचने की सूचना है।
 
विज्ञापन

भाजपा ने जताया एतराज, कहा- बयान पर माफी मांगे आजाद

भाजपा ने गुलाम नबी आजाद के बयान पर माफी की मांग की है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उनके बयान का इस्तेमाल पाकिस्तान वैश्विक मंचों पर कर सकता है। 

शाहनवाज हुसैन ने टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी की उम्मीद पाकिस्तान के लोगो से की गई थी न कि भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें