Ghulam Nabi Azad's Explosive Resignation: पिछले करीब पांच दशक से कांग्रेस से जुड़े रहे गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस छोड़ दी। उन्होंने पांच पन्नों का इस्तीफा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा। जानिए, इस चिट्ठी में उन्होंने क्यों राहुल गांधी को अपरिपक्व और बचकाना बताते हुए टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन
1 of 11
गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया
- फोटो : Amar Ujala
इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिंह राव और डॉ. मनमोहन सिंह की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रह चुके गुलाम नबी आजाद ने आखिरकार कांग्रेस छोड़ दी। हाल ही के महीनों में कपिल सिब्बल के बाद गुलाम नबी आजाद ऐसे दूसरे बड़े नेता हैं, जिन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहा है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके गुलाम नबी कांग्रेस में रहेंगे या नहीं, इसे लेकर तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं, जब पार्टी ने उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा था और उनकी विदाई के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने सदन के अंदर उनकी तारीफ कर दी थी।
गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के उस जी-23 समूह के सबसे प्रमुख चेहरे थे, जिन्होंने राहुल गांधी की नेतृत्व शैली को लेकर सोनिया गांधी से शिकायत की थी। पढ़ें, पांच पन्नों के इस्तीफे में गुलाम नबी ने राहुल गांधी को कैसे घेरा, किस बचकानी हरकत का जिक्र किया और कांग्रेस के अंदर किस धांधली की ओर इशारा किया.. जिस रिमोट कंट्रोल मॉडल ने यूपीए सरकार की सत्यनिष्ठा को तबाह किया, वही मॉडल अब कांग्रेस में भी लागू हो गया। आपके पास सिर्फ नाम का नेतृत्व है, सभी महत्वपूर्ण फैसले या तो राहुल गांधी लेते हैं, या फिर इससे भी बदतर स्थिति में उनके सुरक्षाकर्मी और पीए लेते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : Amar Ujala
गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
3 of 11
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के व्यवहार से स्थिति कमजोर हुई।
4 of 11
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : Amar Ujala
आजाद ने माना कि 2019 के बाद कांग्रेस की स्थिति बदतर हुई है।
विज्ञापन
5 of 11
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को चलाने वाले गुट के निर्देश पर जम्मू में मेरे नाम की सांकेतिक शवयात्रा ही निकाल दी गई।
विज्ञापन
6 of 11
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने पार्टी की संभावनाओं पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
7 of 11
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : Amar Ujala
आजाद ने कहा कि पिछले आठ साल से पार्टी का नेतृत्व एक गैर-गंभीर व्यक्ति के हाथ में रहा।
8 of 11
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को भारत जोड़ो यात्रा करने से पहले तो देशभर में कांग्रेस जोड़ो यात्रा करनी चाहिए थी।
9 of 11
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के अंदर अब उसे चलाने वाले एक गुट को संरक्षण प्राप्त है।
10 of 11
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : Amar Ujala
आजाद ने कहा कि संगठन के चुनाव कराने की पूरी प्रक्रिया तमाशा और ढोंग है। 24 अकबर रोड पर बैठा एक गुट सूचियों पर दस्तखत करवा रहा है। पार्टी के अंदर बड़े पैमाने पर हो रही धांधली के लिए कांग्रेस नेतृत्व ही पूरी तरह जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद आपके और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस दो लोकसभा चुनाव हार गई। 2014 से 2022 तक 49 में से 39 विधानसभा चुनाव भी हार गई। आज कांग्रेस सिर्फ दो राज्यों में सत्ता में है, दो अन्य राज्यों में गठबंधन के साथ सरकार चला रही है।