फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल के नए कमांडर पर लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों ने ली चुटकी, कहा- कितने गाजी आए, कितने गाजी गए

Mon, 11 May 2020 07:02 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजेएस ढिल्लों - फोटो : social media
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए एनकाउंटर में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू को भारतीय सेना ने मार गिराया था। इसके बाद से ही हिजबुल के नए कमांडर की अटकलें जोरों पर हैं, ऐसे में भारतीय सेना के 15वीं कोर के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने इशारों में ही नाम का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन


मौजूदा वक्त में डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के चीफ केजेएस ढिल्लों ने ट्वीट करके कहा- कितने गाजी आए और कितने गाजी गए। जनरल के ट्वीट के बाद ये माना जा रहा है कि हिजबुल मुजाहिद्दीन ने गाजी हैदर को कश्मीर में अपना नया कमांडर नियुक्त किया है।



आर्मी की चिनार कॉर्प्स के चीफ रहते हुए ढिल्लों ने कश्मीर घाटी में कई आतंक विरोधी गतिविधियों और घुसपैठ विरोधी ऑपरेशन्स की अगुवाई की है। सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहने वाले ढिल्लों ने घाटी में आतंकियों के खात्मे पर जमकर काम किया है, वे पुलवामा हमले के समय भी श्रीनगर में स्थित आर्मी की 15वीं कोर के कमांडर थे। कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन्स में भी ढिल्लों की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उनके इस ट्वीट ने एक बार फिर से आतंकियों और उनके सरगनाओं को खुली चेतावनी दे दी है और एक तरह से उनके नए कमांडर के नाम का खुलासा भी कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें