गजल व पार्श्व गायक मनहर उधास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान के दौरान मंगलवार को पार्टी में शामिल हो गए।
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने पार्टी के गांधीनगर कार्यालय में उधास (79) को संगठन में शामिल किया।
उधास ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हैं और हर संभव तरीके से लोगों की सेवा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि मैं नरेंद्र मोदी की पार्टी में शामिल हो रहा हूं। मैं मोदी जी का प्रशंसक रहा हूं। भाजपा में शामिल होने का मेरा एकमात्र उद्देश्य पार्टी और मोदी जी द्वारा किए जा रहे कार्यों में योगदान देना है। चूंकि मैं एक कलाकार हूं, इसलिए मैं पार्टी के लिए गीत लिखूंगा और गाऊंगा भी।' गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।