फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GES 2017 के सफल आयोजन से संतुष्ट मोदी-ट्रंप, फोन पर हुई बात

Sat, 02 Dec 2017 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES 2017) के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई, दोनों ही देशों के प्रमुखों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन


डायना के बाद इवांका का हुआ ऐसा 'भव्य' स्वागत, मिली राष्ट्रपति-पीएम वाली यह 'खास' सुविधा

बता दें कि पिछले महीने के आखिर में हैदराबाद में हुए ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट को भारत और यूएस ने मिलकर आयोजित किया था। डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सीनियर एडवाइजर इवांका ट्रंप इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद आई थीं। इस समिट में दुनिया भर के इंटरप्रेन्योर्स ने हिस्सा लिया था।

दोनों देशों के प्रमुखों के बीच हुई इस बातचीत के बारे में व्हाइट हाउस द्वारा बयान जारी करके बताया गया था। अमेरिका द्वारा इस समिट को ऐसा मंच माना गया है जिसकी वजह से 38 देशों के उद्यमी और निवेशक एक जगह आ गए। इस बार का इवेंट महिलाओं पर केंद्रित था। कार्यक्रम का विषय था कि कैसे महिलाओं को इंटरप्रेन्योरशिप की तरफ आकर्षित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें