फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Germany: जर्मनी ने इस्राइल को दिया बड़ा झटका, हमास से युद्ध के बीच हथियारों के निर्यात पर लगाई रोक

Fri, 08 Aug 2025 05:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Germany: जर्मनी ने घोषणा की है कि वह अगले आदेश तक ऐसे किसी भी सैन्य उपकरण का निर्यात नहीं करेगा, जिसका इस्तेमाल गाजा में हो सकता है। चांसलर मर्ज ने कहा कि इस्राइली बंधकों की रिहाई और युद्धविराम उनकी प्राथमिकता है, लेकिन हमास को गाजा के भविष्य में जगह नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज - फोटो : एक्स/फ्रेडरिक मर्ज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश फिलहाल ऐसे किसी भी सैन्य उपकरण के निर्यात को मंजूरी नहीं देगा, जिसका इस्तेमाल गाजा में किया जा सकता है। यह रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी। जर्मनी दशकों से इस्राइल का मजबूत समर्थक रहा है।

विज्ञापन


अपने बयान में मर्ज ने जोर देकर कहा कि इस्राइल को हमास के आतंक से अपनी रक्षा करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि इस्राइली बंधकों की रिहाई और 22 महीने से चल रहे संघर्ष में युद्धविराम के लिए ठोस बातचीत 'हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता' है। मर्ज ने यह भी कहा कि गाजा के भविष्य में हमास की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए।


ये भी पढ़ें: टैरिफ को लेकर अपने ही घर में घिरे ट्रंप, अमेरिकी सांसद ने भारत से संबंधों को लेकर दी हिदायत
विज्ञापन


गाजा पट्टी में इस्राइली सेना की और भी सख्त सैन्य कार्रवाई, जिसे कल रात इस्राइली कैबिनेट ने मंजूरी दी, जर्मन सरकार के लिए यह देखना और भी मुश्किल बना रही है कि ये लक्ष्य कैसे हासिल होंगे। मर्ज ने कहा, ऐसे हालात में जर्मन सरकार अगले आदेश तक ऐसे किसी भी सैन्य उपकरण के निर्यात को मंजूरी नहीं देगी, जिसका इस्तेमाल गाजा पट्टी में किया जा सकता है।

हमास ने सात अक्तूबर 2023 को इस्राइल के कई हिस्सों पर हमला किया था। जिसमें करीब 1200 इस्राइली नागरिकों की मौत हो गई थी और करीब ढाई लोगों को बंधक बना लिया गया था। इनमें कई की मौत हो चुकी है, कुछ को समझौतों के तहत रिहा किया जा चुका है, जबकि कुछ अब भी हमास के कब्जे हैं। वहीं, इसके जवाब में इस्राइल ने हमास के खिलाफ युद्ध का एलान किया। युद्ध शुरू होने के बाद से 60 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। जिनमें अधिकांश बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


गाजा की पूरी आबादी विस्थापित है और भुखमरी का सामना कर रही है। एक दिन पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश गाजा पट्टी पर कब्जा या उसे अपने देश में मिलाना नहीं चाहता। उनका एकमात्र लक्ष्य हमास को नष्ट करना और फिर गाजा को एक अस्थायी सरकार को सौंपना है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यह भी कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद इस्राइल गाजा की सुरक्षा अपने हाथ में लेना चाहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें