दक्षिण एशिया की ‘स्थिरता का आधार’ है भारत
भारत को दक्षिण एशिया की ‘स्थिरता का आधार’ घोषित करते हुए जर्मन राजदूत लिंडनर ने कहा, भारत इस क्षेत्र में एक सामरिक वजन और अहमियत रखता है। उन्होंने कहा, भारत के सहयोग के बिना इस क्षेत्र का प्रदूषण या सतत विकास या गरीबी या अन्य कोई भी चुनौती हल नहीं की जा सकती है।
ईयू सांसदों का कश्मीर दौरा उनका निजी मामला
लिंडनर ने कश्मीर दौरे पर आए यूरोपीय संघ (ईयू) के सांसदों के दल को उनका निजी मामला बताया। उन्होंने कहा, ईयू पहले ही कह चुका है कि यह इन सांसदों का निजी दौरा है और यही हमारा भी कहना है। हमें इन सांसदों के भारत आने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और इस बारे में जितना आप जानते हैं, उतनी ही मुझे जानकारी है। बता दें कि कश्मीर घाटी की स्थिति का जायजा लेने के लिए ईयू के 23 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दो दिन के दौरे पर श्रीनगर पहुंचा था।
यह भी है दौरे में शामिल-ः
- शुक्रवार को राजघाट व गांधी स्मृति म्यूजियम जाएंगी मर्केल
- शुक्रवार को ही भारतीय समाज पर प्रभाव डालने वाली महिलाओं से मिलेंगी
- शनिवार को जर्मन चांसलर गुरुग्राम में एक जर्मन कंपनी की भारतीय इकाई का दौरा करेंगी
- शनिवार को एयरपोर्ट रवाना होने से पहले दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन का भी जायजा लेंगी