फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी की चांसलर और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को फोन कर दी जीत की बधाई

Sat, 25 May 2019 04:52 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

17वीं लोकसभा के नतीजे आ चुके हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले के मुकाबले ज्यादा बहुमत मिला है। उनकी इस जीत पर जहां पार्टी के कार्यकर्ता काफी खुश हैं वहीं कई देशों के नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है। जर्मनी की चांससर एंजेला मार्केल और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर जीत की बधाई दी है। 

विज्ञापन



इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा था कि हम अपने राष्ट्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को फोन करके बधाई दी थी। ट्रंप ने भारत से आर्थिक और सामरिक रिश्ते को नई ऊंचाई पर ले जाने की उम्मीद भी जताई। दोनों नेताओं ने जून में होने वाले जी-20 समिट में मुलाकात कर भारत और अमेरिका के संबंधों को लगातार मजबूती प्रदान करने के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें