फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में रोड शो और बाइक रैली पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

Mon, 25 Mar 2019 02:02 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने चुनावों के दौरान रोड शो करने और बाइक रैलियां निकालने पर प्रतिबंध लगाने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से सोमवार को इनकार कर दिया।

विज्ञापन


यह याचिका उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी ने दाखिल की है जिसमें चुनावों के दौरान रोड शो करने और बाइक रैलियां निकालने पर प्रतिबंध लगाने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की गई है।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ ने याचिकाकर्ता विक्रम सिंह और शैविका अग्रवाल की ओर से पेश अधिवक्ता विराग गुप्ता से कहा ‘हम इस पर सुनवाई के इच्छुक नहीं हैं।’
विज्ञापन


सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक हैं। याचिका में उन्होंने कहा है कि रोड शो और बाइक रैलियां चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन हैं और इनसे पर्यावरण को नुकसान होता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें