फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद विधायक ने मसूद अजहर को कहा 'साहब', तेजस्वी यादव भी थे मंच पर मौजूद

Sun, 31 Mar 2019 09:54 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते हाजी सुब्हान - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक हाजी सुब्हान ने आतंकवादी मसूद अजहर को 'साहब' कहते हुए संबोधित किया है। किशनगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए सुब्हान ने कहा कि मसूद अजहर साहब को अंतरराष्ट्रीय आंतकवादी घोषित करने के लिए चीन ने वीटो लगाया। चीन ने वीटो लगाया कि वो अंतरराष्ट्रीय आंतकवादी नहीं है। जिस समय हाजी रैली को संबोधित कर रहे थे उस समय तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद थे। 

विज्ञापन

 
               


हाजी ने आगे कहा कि चीन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लफ्ज बोला है क्या? सालाना 50 हजार करोड़ की आमदनी चीन के पास जा रही है उसको रोकने के बारे में कोई नेता बोल रहा है क्या? सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति को बनाने में साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये लगे, उसे चीन ने बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के खिलाफ वो नहीं बोलेंगे, वो बोल रहे हैं ऐसे देश के बारे में जिसमें कोई दम नहीं है। 22 करोड़ लोग हैं पाकिस्तान में और मेरे एक प्रदेश उत्तर प्रदेश में ही 22 करोड़ लोग हैं। पाकिस्तान हमारे सामने क्या है, पाकिस्तान को तबाह करने में एक घंटा भी नहीं लगेगा। लेकिन बार-बार हम पाकिस्तान की बात कर रहे हैं, चीन हमारे सामने खड़ा है उसकी बात करो। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें