फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पवार ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कार्यकर्ताओं को दी व्यक्तिगत टिप्पणी न करने की सलाह

Mon, 08 Apr 2019 08:14 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए व्यक्तिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पवार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत टिप्पणी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ने संभाल रखी है।

विज्ञापन


पुणे में वो पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे कहना चाहूंगा कि व्यक्तिगत टिप्पणी न करें। जब देश के प्रधानमंत्री ने यह जिम्मेदारी संभाल रखी है तो आपको इसमें क्यों पड़ना?’ 
 



शरद पवार ने आगे कहा कि वह 10 तारीख को बारामती आ रहे हैं, आप टीवी पर देख सकते हैं कि वह क्या कहते हैं, किस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं। पवार ने कहा कि पीएम मोदी ने हाल ही में वर्धा में मेरे परिवार को लेकर एक टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा था कि कि मेरे परिवार में विवाद है। कहां हुआ विवाद? हम विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं लेकिन सौहार्दपूर्ण ढंग से रहते हैं। जबकि मेरा परिवार पूरा है, कोई नहीं जानता कि उनके परिवार में कौन है। उन्हें दूसरों के घरों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें