फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- बीते 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी 

Tue, 19 Mar 2019 02:28 PM IST
आसिम खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अरूणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। ईटानगर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने लोगों से रोजगार का वादा किया लेकिन बीते 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज देश में है। रात 12 बजे पीएम ड्रामा करके जीएसटी लाते हैं। 

विज्ञापन


राहुल ने जीएसटी के बारे में कहा कि इसकी फुल फॉर्म गब्बर सिंह टैक्स है। जीएसटी ने छोटे कारोबारियों को तबाह कर दिया। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो हम जीएसटी जड़ से खत्म कर देंगे। राहुल ने राफेल पर भी मोदी सरकार को जमकर घेरा। राहुल ने कहा कि हम कम पैसों में राफेल ला सकते थे। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री को राफेल डील की जानकारी नहीं थी। 
 


राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो अरुणाचल प्रदेश और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों का विशेष श्रेणी का दर्जा बहाल किया जाएगा । कांग्रेस अरुणाचल प्रदेश और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की भाषा, संस्कृति और परंपरा पर कभी भी हमला नहीं करेगी।
विज्ञापन


पुलवामा हमले पर भी राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि पुलवामा में हमला हुआ, मैंने अपना प्रोग्राम रद्द किया, ब्लास्ट होने के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क
विज्ञापन

में अपनी पिक्चर बना रहे थे। वहां पुलवामा में जवान शहीए हुए और पीएम 3.5 घंटे बाद, मेकअप लगा  के बाल बना के पोज कर रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें