लोकसभा चुनाव 2019 के लिए नामांकन का दौर तेज हो गया। 25 मार्च को पहले दौर के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन था। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। किस किसने पर्चा भरा जानिए। हेमा मालिनी
मथुरा से भाजपा सांसद और पार्टी की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने लोकसभा चुनाव के लिए 25 मार्च को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। बता दें कि हेमा 2003 से लेकर 2009 तक राज्यसभा की सांसद रही हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मथुरा से चुनाव जीती थीं।
विज्ञापन
2 of 9
फारुक अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
फारुख अब्दुल्ला
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने 25 मार्च को श्रीनगर से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान श्रीनगर के पूर्व मुख्यमंत्री और फारुक के बेटे उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। फारुक अब्दुल्ला अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। कई बार उन्हें भारत माता की जय के नारे लगाते भी सुना गया है। पहली बार अब्दुल्ला श्रीनगर लोकसभा के लिए 1980 में निर्विरोध चुने गए थे।
विज्ञापन
3 of 9
कार्ति चिदंबरम
- फोटो : ANI
कार्ति चिदंबरम
कार्ति चिदंबरम भारत के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे हैं। कार्ति तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने सोमवार 25 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। बता दें कि कार्ति पर आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है।
4 of 9
नवीन पटनायक
- फोटो : ANI
नवीन पटनायक
ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने 25 मार्च को बीजेपुर विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। बता दें कि पटनायक ओडिशा की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें पहला हिंजली और दूसरा बीजेपुर है।
विज्ञापन
5 of 9
Muddahanumegowda
- फोटो : ANI
एसपी मुद्दाहनुमेगोड़ा
मुद्दाहनुमेगोड़ा कर्नाटक के तुमकुर से सांसद हैं। उन्होंने 25 मार्च को कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर तुमकुर से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। दरअसल, तुमकुर से जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन के साझा उम्मीदवार हैं। लेकिन इसे खारिज करते हुए मुद्दाहनुमेगोड़ा ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
6 of 9
Nikhil Kumaraswamy
- फोटो : ANI
निखिल कुमारस्वामी
निखिल कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे हैं। निखिल ने 25 मार्च को मांडया लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया है। निखिल राज्य में जेडीएस और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार हैं। कर्नाटक में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 18 और 23 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
7 of 9
वीके सिंह
- फोटो : social Media
वी के सिंह
भाजपा के वरिष्ठ नेता नेता वी के सिंह ने भी सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। सिंह भाजपा के टिकट पर गाजियाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में भाजपा के टिकट पर ही गाजियाबाद से चुनाव जीते थे। सिंह को हाल ही में भाजपा कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा था, कार्यकर्ता गाजियाबाद सीट से उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे थे।
8 of 9
राज बब्बर
- फोटो : social Media
राज बब्बर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अनुभवी नेता राज बब्बर ने 25 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। बब्बर फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस ने बब्बर को मुरादाबाद से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन बब्बर ने मुरादाबाद से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया जिसके बाद उन्हें फतेहपुर सीकरी से टिकट दिया गया।
नितिन गडकरी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज नागपुर सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। गडकरी 2014 में नागपुर से चुनाव जीते थे। गडकरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।