फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की, तमिलनाडु के शिवगंगा से लड़ेंगे कार्ति चिदंबरम

Sun, 24 Mar 2019 06:37 PM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम लड़ेंगे शिवगंगा से चुनाव - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में जो चौंकाने वाला नाम है वो है तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से कार्ति चिदंबरम। वहीं बिहार की कटिहार सीट से तारिक अनवर को मौका दिया गया है। तारिक ने बीते साल अक्तूबर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था। उन्हें इसका इनाम दिया गया है। बंगलूरू दक्षिण से बीके हरिप्रसाद मैदान में होंगे। वहीं महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट पर सुरेश धानोरकर ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


शिवगंगा से टिकट हासिल करने वाले कार्ति चिदंबरम, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता, पी चिदंबरम के बेटे हैं। कार्ति पर सीबीआई और ईडी के कई मामले चल रहे हैं। बीते साल उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में लंदन से चेन्नई वापस लौटने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। टिकट मिलने के बाद कार्ति ने कहा, "मुझे पार्टी की ताकत में पूरा यकीन है। गठबंधन मुझे शिवगंगा सीट जीतने में मदद करेगा। मैं दूसरी बार चुनाव लड़ रहा हूं।"

पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने राहुल गांधी की रैली से पहले बुधवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। उन्हें भी इसके बदले टिकट से नवाजा गया है। उनकी मां माधुरी सिंह पूर्णिया से दो बार कांग्रेस टिकट पर सांसद बन चुकी है। पप्पू सिंह ने फरवरी में भाजपा छोड़ दी थी। पप्पू सिंह भाजपा के टिकट से 2004 और 2009 में पूर्णिया से सांसद रह चुके हैं। वह कांग्रेस पार्टी से भी दो बार चुनाव मैदान में उतर चुके हैं, हालांकि दोनों बार उनकी हार हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें