फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 'आप' और भाजपा ने जलाया एक-दूसरे का घोषणा पत्र, केजरीवाल ने पीएम मोदी को कहे अपशब्द

Wed, 13 Mar 2019 01:49 PM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप ने जलाया भाजपा का घोषणा पत्र - फोटो : AAP Twitter
विज्ञापन

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे के राजनीतिक घोषणा पत्र को आग के हवाले किया। 'आप' ने भाजपा के 2014 के घोषणा पत्र की प्रतियां जलाईं। इसके बाद भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र को आग के हवाले कर दिया। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर भाजपा के घोषणा पत्र की प्रतियां जलाई। अरविंद केजरीवाल के साथ ही उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और गोपाल राय ने भी भाजपा के घोषणा पत्र की प्रतियों को आग के हवाले किया। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा को पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर घेरा। उन्होंने कहा कि अगर आप वाकई अटल बिहारी वाजपेयी की इज्जत करते हो तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना होगा। पीएम मोदी के पिता ने देश के लिए कुर्बानी नहीं दी, भगत सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी है। 



वहीं, भाजपा ने विजय गोयल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी का घोषणापत्र जलाया। भाजपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो वादे किए थे पूरे नहीं किए गए। न तो अस्पताल बने और न ही सीसीटीवी कहीं नजर आते हैं। केजरीवाल ने 70 वादे किए लेकिन पूरे नहीं हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें