जेन जी यानी युवा मतदाताओं का बदलता चुनावी रुझान राजनीतिक दलों के लिए नई चुनौती बन रहा है। बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में भाजपा को नुकसान हुआ, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भी युवाओं का रुझान अलग दिखा। पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस वर्ग की भूमिका अहम मानी जा रही है। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दल अब जेन जी के बीच पहुंचकर उनका मूड समझने और समर्थन हासिल करने की रणनीति बना रहे हैं।
जेन जी का बदलता मूड राजनीतिक दलों के लिए चिंता का सबब बन रहा है। इस वर्ग के वोटरों का मूड सब जगह एक जैसा नहीं दिखता है। विधानसभा उपचुनाव में कुछ और था, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में कुछ और।
विज्ञापन
तेजी से उभरता यह नया मतदाता समूह किस बात से प्रभावित हो रहा है, इसका सटीक जवाब भी तलाश जा रहा है। पंजाब, यूपी व उत्तराखंड जैसे राज्यों में जहां इनकी भूमिका खासी अहम होगी, को पक्की तौर पर अपने साथ रखने की होड़ अब शुरू होगी। इसकी वजह यह है कि पूरे देश में जेन जी की राय एक जैसी नहीं दिखती और यह राय बदलती भी रहती है।
भारतीय जनता पार्टी को जहां बांकीपुर व दतिया उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा तो इसकी एक वजह यह सामने आई कि जेन जी ने उसके विरोधियों को समर्थन दे दिया। भाजपा दोनों सीटे हार गई। इस वर्ग का मूड किस तरह स्विंग करता है, यह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में दिखा। जेन जी के सवालों पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर रही कांग्रेस की एनएसयूआई को शिकस्त खानी पड़ी। इस अभियान को जेन जी का कितना साथ मिल रहा है, इसकी कुछ झलक तो डीयू नतीजों में दिख ही जाती है। इससे निकले संदेश को समझने पढ़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे में भाजपा व कांग्रेस दोनों इसको लेकर सतर्क हैं लेकिन बाकी दल भी चाहे आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी या दूसरे छोटे बड़े दल भी इसको लेकर अपनी रणनीति में बदलाव कर रहे हैं। यह इन दलों के लिए बड़ी चिंता का सबब है। जो दल हाल में जीते हैं,जो हाल में हारे हैं। वह संदेश समझने की कोशिश में हैं। समाजवादी पार्टी ने अभी जेन जी वोटरों का अभी सामना नहीं किया है। उत्तर प्रदेश पंजाब, उत्तराखंड में अब इसकी बड़ी परीक्षा होगी।
इन दलों की चुनौती है कि जेन जी को प्रतिबद्ध वोटरों के रूप में कैसे साथ लाया जाए। इसके लिए अब इन्हीं लोगों के बीच पार्टियां अपना चुनाव अभियान चलाएंगी ताकि उनकी बात समझ सकें और समझा सके। जाहिर है कि वोटरों का रुझान एक जैसा नहीं है, स्थाई नहीं है। पर बदलता रहता है । मूड स्विंग करता रहता है।