फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नोटबंदी से 10 प्रतिशत हो जाएगी जीडीपी की विकास दर'

Mon, 05 Dec 2016 03:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नोटबंदी को अर्थव्यवस्था के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि इससे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर बढ़कर 10 फीसदी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ अर्थशास्त्रियों के अनुसार नोटबंदी के कारण अगली दो तिमाही में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होंगी लेकिन मुझे इस निर्णय से जीडीपी की विकास दर में दो प्रतिशत तक की तेजी आने का भरोसा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई प्रकार के वित्तीय लेन-देन आर्थिक गतिविधियों में नहीं गिने जाते हैं। नोटबंदी से आर्थिक गतिविधियों का दायरा बढ़ेगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा नोटबंदी को कुप्रबंधन तथा संगठित लूट बताये जाने पर मेघवाल ने कहा कि मनमोहन सिंह मुख्य आर्थिक सलाहकार, रिजर्व बैंक गवर्नर और योजना आयोग प्रमुख समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों पर रहे तथा 10 साल देश के प्रधानमंत्री भी रहे हैं। मुझे समझ नहीं आता कि वह इन महत्वपूर्ण संस्थानों में कुप्रबंधन क्यों दूर नहीं कर पाये?

सरकार पर विपक्ष के हमले के बारे में मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की घोषणा करते समय ही शुरुआती 50 दिनों की दिक्कतों की बात की थी। इसके बाद सब सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें