सरकार ने मरीजों को राहत देते हुए घुटना प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट्स की अधिकतम कीमत की समयसीमा बढ़ा दी है। फिलहाल यह समयसीमा दो महीने के लिए बढ़ाई गई है और अब यह 15 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी। औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 के तहत घुटना प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होने वाले इम्प्लांट की अधिकतम कीमतों की समयसीमा बढ़ाने के संबंध में राजपत्र अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने घुटना प्रत्यारोपण प्रणाली में इस्तेमाल होने वाले ऑर्थोपेडिक नी इम्प्लांट की अधिकतम कीमतों को लेकर जारी अधिसूचना की वैधता 15 नवंबर 2026 से आगे दो महीने के लिए बढ़ा दी है। अब यह समयसीमा 15 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी। हालांकि, इस दौरान अगर कोई नई अधिसूचना जारी कर इसमें बदलाव किया जाता है, तो वह प्रभावी होगी।