फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Row: 'मोदी-अदाणी एक हैं तो सेफ हैं', राहुल गांधी ने गिरफ्तारी की उठाई मांग, प्रधानमंत्री पर भी लगाए आरोप

Thu, 21 Nov 2024 01:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी ने नारा दिया- एक हैं तो सेफ हैं। भारत में नरेंद्र मोदी और अदाणी एक हैं तो सेफ़ हैं। हिंदुस्तान में अदाणी का कुछ नहीं किया जा सकता है। यहां मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया जाता है और अदाणी 2,000 करोड़ का घोटाला कर के बाहर घूम रहे हैं। क्योंकि नरेंद्र मोदी उनकी रक्षा कर रहे हैं।' 
विज्ञापन
राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी अभियोजकों द्वारा उद्योगपति गौतम अदाणी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और उद्योगपति गौतम अदाणी पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि 'अब ये साफ है कि अदाणी ने भारतीय और अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन किया है। मुझे हैरानी है कि अदाणी अभी तक देश में आजाद कैसे घूम रहे हैं?' राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कई देशों में अदाणी के प्रोजेक्ट की जांच चल रही है और अदाणी भ्रष्टाचार करके देश की प्रतिष्ठा को कम कर रहे हैं।
विज्ञापन





'मोदी-अदाणी एक हैं तो सेफ हैं'
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 'नरेंद्र मोदी ने नारा दिया- एक हैं तो सेफ हैं। भारत में नरेंद्र मोदी और अदाणी एक हैं तो सेफ़ हैं। हिंदुस्तान में अदाणी का कुछ नहीं किया जा सकता है। यहां मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया जाता है और अदाणी 2,000 करोड़ का घोटाला कर के आराम से बाहर घूम रहे हैं। क्योंकि नरेंद्र मोदी उनकी रक्षा कर रहे हैं। अमेरिका की जांच में कहा गया है कि अदाणी ने हिंदुस्तान और अमेरिका में अपराध किया है। मगर हिंदुस्तान में अदाणी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।'

विज्ञापन


'वे भ्रष्टाचार के जरिए देश के संसाधनों पर कब्जा कर रहे'
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी मांग है कि अदाणी को गिरफ्तार किया जाए और सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को पद से हटाएं और उनकी जांच करें। साथ ही उन्होंने जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) के गठन की भी मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि 'लोकसभा में नेता विपक्ष होने के नाते ये मेरी जिम्मेदारी है कि हम इस मुद्दे को देश की जनता के सामने रखें। यह व्यक्ति (अदाणी) देश के संसाधनों पर भ्रष्टाचार के जरिए कब्जा कर रहा है। वह भाजपा की मदद कर रहा है। हम जेपीसी जांच और अदाणी की गिरफ्तारी की मांग करते हैं, लेकिन हमें ये भी पता है कि वह गिरफ्तार नहीं होंगे क्योंकि देश के प्रधानमंत्री, अदाणी का समर्थन करते हैं और उनकी रक्षा करते हैं।'

राहुल ने सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को पद से हटाने की मांग की
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि माधबी पुरी बुच गौतम अदाणी को बचा रही हैं और भारत के रिटेल निवेशकों के निवेश को खतरे में डाला जा रहा है। राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री अगर चाहें भी तो कुछ नहीं कर सकते क्योंकि वे अदाणी के नियंत्रण में हैं। मेरी बात नोट कर लीजिए, अदाणी ने दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला है, लेकिन मैं गारंटी देता हूं कि उस व्यक्ति को न गिरफ्तार किया जाएगा और न ही उसके खिलाफ कोई जांच होगी।'
विज्ञापन


खरगे ने अदाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग की
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा कि अदाणी समूह के कामकाज के सभी पहलुओं, जिसमें विदेशी देशों में इसके निवेश और भारत में संस्थागत क्षरण शामिल है, की व्यापक संयुक्त संसदीय समिति से जांच करवाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि यह जांच अदाणी से शुरू होनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी अमेरिकी अभियोजकों की तरफ से अदाणी और उनके सहयोगियों पर भारतीय अधिकारियों को कथित तौर पर 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगाए जाने के बाद आई है। मामले में अदाणी समूह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि आरोप निराधार हैं और समूह सभी कानूनों का अनुपालन करता है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें