फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी की टक्कर में अडाणी को लाने की कोशिश, 21 शहरों में सीएनजी-पीएनजी बेचने का मिला लाइसेंस

Sun, 12 Aug 2018 06:59 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगपति गौतम अडाणी के समूह को देश के 21 शहरों में गैस वितरण का लाइसेंस मिला है। इसके लिए हुई नीलामी में भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन की इकाई और टोरेंट गैस भी बड़े विजेता बनकर उभरी है।

विज्ञापन


अडाणी समूह की अडाणी गैस को 13 शहरों में खुद से सीएनजी और पाइप कुकिंग गैस (पीएनजी) वितरण का लाइसेंस मिला है। वहीं इलाहाबाद समेत नौ अन्य शहरों के लिए उसे यह लाइसेंस इंडियन ऑयल कारपोरेशन के साथ संयुक्त तौर पर मिला है। देश की सबसे बड़ी शहरी गैस वितरण योजना की नीलामी में 86 शहरों में से 78 शहरों के लिए यह प्रक्रिया पूरी हो गई है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के अनुसार इंडियन ऑयल सात शहरों में खुद से गैस का वितरण करेगी। इनमें तमिलनाडु के कोयंबटूर और सलेम एवं मध्य प्रदेश का गुना शामिल है। भारत पेट्रोलियम की इकाई भारत गैस रिसोर्सेज लिमिटेड को उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली, महाराष्ट्र के अहमदनगर समेत 11 शहरों में गैस वितरण का लाइसेंस मिला है। वहीं टोरेंट गैस को राजस्थान के अलवर, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और पुडुचेरी के करईकल समेत नौ शहरों के लिए यह लाइसेंस मिला है।
विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल की खुदरा इकाई को चार शहरों के लिए लाइसेंस मिला है। इसमें देहरादून शामिल है। दिल्ली में गैस वितरण करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर में गैस वितरण का लाइसेंस मिला है।

बोर्ड के अनुसार शहरों में गैस वितरण के लिए नौवें दौर की नीलामी में 78 शहरों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके तहत अगले आठ साल में 30 सितंबर 2026 तक 1.53 करोड़ घरों में पीएनजी पहुंचाने और 3,627 सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाने हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें