फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी लंकेश की हत्या के मामले में SIT के हाथ लगा बड़ा सबूत, सामने आया 'कातिल' का चेहरा

Thu, 21 Sep 2017 12:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रही एसआईटी के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसआईटी ने लंकेश पर हमला करने वाले के चेहरे की प्रोफाइल तैयार कर ली है। बताया जा रहा है कि गौरी लंकेश के हत्यारे की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


इस फुटेज से पुलिस को केस में काफी मदद मिली है। 

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक लगभग 34-38 साल का एक व्यक्ति बजाज पल्सर बाइक पर नजर आ रहा है। जिसने एक फॉर्मल शर्ट पहन रखी है और उसने दाहिने हाथ में एक बैंड पहन रखा है। चूकि उसके हैलमेट में विजर नहीं था, इसलिए पुलिस ने उसके चहरे की झलक नजर आती है। 

पढ़ें: हत्या के दिन तीन बार घर के बाहर नजर आए थे संदिग्ध

गौरतलब है कि बीती 5 सितंबर को 55 वर्षीय गौरी लंकेश को कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने बताया था कि गौरी की हत्या के दिन संदिग्ध तीन बार उनके घर के बाहर नजर आए थे। यहां तक की उन्हें गोली मारने से 30-45 मिनट पहले भी एक संदिग्ध घर के बाहर घूमता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

25 अन्य कन्नड़ साहित्याकारों और विचारकों को सुरक्षा देने का फैसला

गौरी लंकेश - फोटो : BBC
वहीं गौरी लंकेश की हत्या के बाद कर्नाटक पुलिस ने 25 अन्य कन्नड़ साहित्यकारों और विचारकों को सुरक्षा देने का फैसला किया है। बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह निर्देश जारी किया था कि पुलिस उन सभी साहित्यकारों व विचारों की सुरक्षा का खास ध्यान रखे जो धार्मिक और क्षेत्रिय विषय पर अपना विश्लेषण देते हैं। 

क्लू देने वाले को मिलेंगे 10 लाख
पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले में कर्नाटक सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। राज्य के गृह मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने गौरी लंकेश हत्याकांड में क्लू देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। 

घर के सामने अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली
बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि गौरी लंकेश कन्नड़ अखबार पत्रिका की संपादक थीं। गौरी लंकेश को हिंदुत्ववादी राजनीति का कट्टर आलोचक माना जाता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें