फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Attacks Rahul Gandhi: 'कांग्रेस तो 1984 से ही केरोसिन लेकर घूम रही', अब भाजपा का राहुल पर पलटवार

Sat, 21 May 2022 02:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाते हैं और वहां जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं। ये आदत हो गई है गांधी परिवार की कि वे पीएम मोदी से नफरत करते-करते भारत माता के खिलाफ ही बयान देने लगते हैं।
विज्ञापन
गौरव भाटिया - फोटो : Twitter@ Bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के 'आइडियाज फॉर इंडिया' सम्मेलन में राहुल गांधी के दिए बयान के बाद से भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला है। गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाते हैं और वहां जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं। ये आदत हो गई है राहुल गांधी और गांधी परिवार की कि वे पीएम मोदी से नफरत करते-करते भारत माता के खिलाफ ही बयान देने लगते हैं। गौरव भाटिया ने कहा कि आप भाजपा का विरोध कर सकते हैं, स्वस्थ राजनीति का ये एक हिस्सा है। लेकिन आप हमारे देश के लिए अपशब्द कहेंगे, बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो ना केवल भाजपा इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी बल्कि देश की जनता भी इसका विरोध करेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस तो 1984 से ही केरोसिन लेकर घूम रही
गौरव भाटिया ने कहा कि कौन केरोसिन लेकर घूम रहा है पूरा देश जानता है। आप तो 1984 से ही केरोसिन लेकर घूम रहे हैं। राहुल गांधी केरोसिन तो कांग्रेस पार्टी छिड़कती है। 1984 का जो नरसंहार हुआ, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कत्लेआम करवाया, उस केरोसिन को डालने वाले कांग्रेस के ही नेता थे। आप हमेशा से चाहते आए हैं कि देश में आग लगी रहे। भाजपा नेता ने कहा कि एक हताश कांग्रेस और उसके विफल नेता राहुल गांधी जब भी विदेशी की धरती पर जाते हैं, चाहे वो लंदन हो, अमेरिका हो, सिंगापुर हो उनके वकतव्य कहीं न कहीं ये दर्शाते हैं कि आज की कांग्रेस पार्टी 1984 से लेकर अब तक, देश में आग लगाने, सौहार्द बिगाड़ने में लगी है। 

भारत में आजादी के बाद से लोकतंत्र का राज: गौरव भाटिया
राहुल गांधी जी ने दूसरी आपत्तिजनक टिप्पणी जो की है उसमें उन्होंने कहा है कि भारत में पाकिस्तान जैसे हालात हैं। जब से भारत आजाद हुआ, सरकार किसी भी पार्टी की रही हो लेकिन लोकतंत्र का राज भारत में रहा और पकिस्तान वो मुल्क है जो आजादी के 75 वर्ष में आधे समय तानाशाह हुकूमत रही है।
विज्ञापन


विदेश मामलों पर भी बोले राहुल, जयशंकर ने किया पलटवार
राहुल ने कहा कि मैं यूरोप के नौकरशाहों से बात कर रहा था और उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश सेवा पूरी तरह से बदल गई है। अब वे कुछ भी नहीं सुनेंगे। वे घमंडी हैं। अब वे बस हमें बताते हैं कि उन्हें क्या आदेश मिल रहे हैं। हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है। आप ऐसा नहीं कर सकते। 

इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय विदेश सेवा बदल गई है और वे सरकार के आदेशों का पालन करते हैं। वे दूसरों के तर्कों का विरोध करते हैं। इसे अहंकार नहीं बल्कि आत्मविश्वास और राष्ट्रहित की रक्षा करना कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें