साल 2008 में आज ही के दिन मुंबई पर आतंकी हमला किया गया था जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पाकिस्तान की शरण में पल रहे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने इस हमले को अंजाम दिया था। इस बात को 10 साल बीत चुके हैं मगर लोगों को जहन से उस दिन की छाप आज तक नहीं मिट पाई है। सोमवार को मुंबई में इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बरसी मनाई गई।
इस उपलक्ष में 'गेटवे ऑफ इंडिया' पर बरसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात के समय तिरंगा रोशनी में नहाए गेटवे ऑफ इंडिया पर सैंकड़ों लोग जमा हुए। इसके अलावा मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन, महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय और मंत्रालय भी रोशनी से जममगाते नजर आए।