गेट 2019 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपनी परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट जारी होने के कुछ देर बाद गेट की वेबसाइट क्रैश हो गई है, लेकिन उम्मीदवारों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। जानकारी के मुताबिक, कुछ समय बाद वेबसाइट फिर से काम करने लगेगी।
ऐसे जानें अपना रिजल्ट-
स्टेप 1: अपना रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी भरकर लॉग इन (Gate 2019 Login) करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 5: आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे।
बता दें कि गेट 2019 स्कोर कार्ड 20 मार्च को जारी किया जाएगा। गेट परीक्षा आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित कराई गई थी।