फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Price Hike: 8-12 रुपये प्रति किलो बढ़ सकते हैं सीएनजी के दाम, पीएनजी भी होगी महंगी

Mon, 03 Oct 2022 09:17 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एपीएम गैस का देश के कुल गैस उत्पादन का दो-तिहाई हिस्सा है। इस गैस को ऑटोमोबाइल के लिए सीएनजी में बदला जाता है और खाना पकाने के लिए घरेलू रसोई में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
सीएनजी के बढ़ेंगे दाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि के बाद सीएनजी की कीमतों के आसमान छूने की आशंका है। सीएनजी की कीमत 8-12 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली पाइप गैस पीएनजी के दाम भी बढ़ सकते हैं। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, इसमें 6 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन


एपीएम गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी 
सरकार ने पिछले हफ्ते पुराने क्षेत्रों से मिलने वाली एपीएम गैस की कीमतें 6.1 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 8.57 अमेरिकी डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दी थी। इसी तरह दुर्गम क्षेत्रों से उत्पादित गैस की दरों को 9.92 अमेरिकी डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 12.46 अमेरिकी डॉलर कर दिया गया। एपीएम गैस का देश के कुल गैस उत्पादन का दो-तिहाई हिस्सा है। इस गैस को ऑटोमोबाइल के लिए सीएनजी में बदला जाता है और खाना पकाने के लिए घरेलू रसोई में इस्तेमाल किया जाता है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि एपीएम गैस की कीमतें सिर्फ एक साल में लगभग 5 गुना बढ़ गई हैं। ऐसे में इसमें होने वाली प्रत्येक अमरीकी डालर प्रति एमएमबीटीयू मूल्य वृद्धि के लिए, सिटी गैस वितरण (सीजीडी) संस्थाओं को सीएनजी की कीमत 4.7 से 4.9 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाना होगा। 2.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू मूल्य वृद्धि और हाल ही में रुपये की कमजोरी को देखते हुए सीजीडी में तत्काल सीएनजी मूल्य में 12-14 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि करनी होगी। 
विज्ञापन


पीएजी में भी करनी होगी बढ़ोतरी 
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि पीएनजी की ऊंची इनपुट लागतों के प्रभाव को सीमित करने के लिए सीएनजी की कीमतों में 6.2 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर और 9 से 12.5 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि करनी होगी। जेफरीज ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को सीएनजी की कीमत 8 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाना होगा, जबकि मुंबई में खुदरा विक्रेता महानगर गैस लिमिटेड को कीमतों में 9 रुपये की बढ़ोतरी करनी होगी।

कोटक ने कहा कि कई कारणों से घरेलू गैस मूल्य फार्मूले पर फिर से विचार करने और फ्लोर/सीलिंग मूल्य पेश करने की आवश्यकता है। मौजूदा फॉर्मूले ने एपीएम गैस की कीमतों में अस्थिरता पैदा कर दी है। केवल एक साल में कीमतें 5 गुना ऊपर हैं। आईसीआईसीआई ने कहा कि किरीट पारिख समिति को मूल्य निर्धारण फार्मूले की समीक्षा करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें