फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: गुजरात में केमिकल प्लांट में गैस रिसाव, चार श्रमिकों ने तोड़ा दम; ओडिशा में बस पलटी, चार की गई जान

Sun, 29 Dec 2024 12:35 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार रात करीब 10 बजे गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल) के प्लांट में एक पाइप से रिसने वाले जहरीले धुएं के कारण श्रमिक बेहोश हो गए। चारों श्रमिकों को भरूच के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। चारों श्रमिकों की रविवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
बस हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के भरूच जिले के दहेज में एक केमिकल प्लांट में जहरीली गैस का रिसाव हुआ। इस हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक बीएम पाटीदार ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल) के प्लांट में एक पाइप से रिसने वाले जहरीले धुएं के कारण श्रमिक बेहोश हो गए। चारों श्रमिकों को भरूच के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। चारों श्रमिकों की रविवार सुबह मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है।

विज्ञापन


ओडिशा में बस पलटी, चार की गई जान
ओडिशा के पहाड़ी कोरापुट जिले में रविवार सुबह बस पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कटक के नियाली से एक बस लगभग 50 श्रद्धालुओं को लेकर गुप्तेश्वर मंदिर जा रही थी सुबह करीब साढ़े पांच बजे बोइपरिगुडा पुलिस थाना क्षेत्र में गुप्तेश्वर के पास डोकरीघाट में पहाड़ी सड़क पर तीव्र मोड़ पर बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके चलते बस पलट गई। 

एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 12 साल का लड़का भी शामिल है। बीएसएफ और पुलिस ने घायल यात्रियों को बचाया और बोइपरिगुडा अस्पताल में भर्ती कराया। कई घायल लोगों की हालत गंभीर बताई गई है और कई लोगों को अपने हाथ और पैर गंवाने पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतक व्यक्तियों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये की मुआवजा राशि की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें