फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल में परीक्षा केंद्र के पास गैस सिलेंडर धमाका, 202 विद्यार्थी बाल-बाल बचे

Mon, 02 Feb 2026 06:00 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षा के पहले ही दिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कूचबिहार जिले के तूफानगंज-1 प्रखंड स्थित नाककटी गाछ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास सोमवार को गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फोटो - फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षा के पहले ही दिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कूचबिहार जिले के तूफानगंज-1 प्रखंड स्थित नाककटी गाछ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास सोमवार को गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। घटना के समय परीक्षा केंद्र में 202 विद्यार्थी मौजूद थे,जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू होने से कुछ ही मिनट पहले स्कूल परिसर के पास स्थित कैंटीन में चाय बनाते समय एक गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे पूरे परीक्षा केंद्र में अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति को भांपते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को स्कूल भवन से बाहर खुले मैदान की ओर ले गए। आग बुझाने के प्रयास जारी ही थे कि दमकल के पहुंचने से पहले सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट की आवाज सुनकर परीक्षार्थी दहशत में आ गए और परीक्षा कक्ष छोड़कर मैदान में निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही तूफानगंज के उपजिलाधिकारी किंशुक माइती, एसडीपीओ मनोज कुमार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को स्थिति नियंत्रण में होने का भरोसा दिलाया। विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक दुलाल बसाक ने बताया कि सिलेंडर खुले मैदान में फटने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और हालात सामान्य होने के बाद विद्यार्थियों ने शांतिपूर्वक परीक्षा पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें