गरुड़ इकाई आतंकवाद विरोधी और अन्य विशेष अभियानों में मुख्य भूमिका निभाती है। वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि भविष्य में मेड-इन-इंडिया AK-203 असॉल्ट राइफलें प्रदान की जाएंगी।
सेना की विशेष गरुड़ इकाई अमेरिकी व रूसी हथियारों से लैस होगी। स्पेशल गरुड़ फोर्स को अमेरिकी सिग सॉयर और रूसी AK-103 असॉल्ट राइफलों समेत नवीनतम हथियार मुहैया कराए गए हैं।
देखें वीडियो
हम सभी बलों में सर्वश्रेष्ठ : कमांडेंट
गरुड़ रेजिमेंट के ट्रेनिंग सेंटर के कमांडेंट ने कहा कि हम सभी बलों में सर्वश्रेष्ठ हैं, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो। यह कोई प्रतिस्पर्धा की बात नहीं है, लेकिन हर विशेष फोर्स मानती है कि हम श्रेष्ठ हैं भले ट्रेनिंग की बात हो या हथियारों की। मैं यह नहीं कहूंगा कि हम किसी से पीछे हैं, हम सभी सेनाओं भले वह विदेशी हो या देशी, हम सर्वश्रेष्ठ हैं।