फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू से मुंबई लाया गया गैंगस्टर रवि पुजारी, नौ मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया

Tue, 23 Feb 2021 11:02 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
गैंगस्टर रवि पुजारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने कई वर्षों तक फरार रहे गैंगस्टर रवि पुजारी को मंगलवार को बंगलूरू से यहां लाने के बाद विशेष मकोका अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 2016 के गोलीबारी के एक मामले में नौ मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुजारी को पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया था और बंगलूरू की एक जेल में रखा गया था।

विज्ञापन


कर्नाटक की एक अदालत ने 21 अक्तूबर, 2016 को मुंबई के विले पार्ले इलाके के एक रेस्तरां में गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गैंगस्टर पुजारी को मुंबई पुलिस को सौंपने की इजाजत दे दी थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम शनिवार को उसे लाने के लिए बंगलूरू रवाना हुई थी।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुजारी को मंगलवार सुबह सड़क मार्ग से बंगलूरू से मुंबई लाया गया।
विज्ञापन

 



इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस के वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने उसे यहां की एक विशेष मकोका अदालत में विशेष किया। विशेष न्यायाधीश डीई कोथालिकर ने पुजारी को नौ मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुजारी के सात सहयोगी पहले से ही जेल में हैं। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के उडुपी से ताल्लुक रखने वाला पुजारी विदेश से वसूली करने का गिरोह चलाता था और कारोबारियों तथा फिल्मी हस्तियों को निशाना बनाता था।

विज्ञापन


अदालत के आदेश के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारम्बे ने कहा कि पुजारी के खिलाफ शहर के विभिन्न इलाकों में 49 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश और वसूली के आरोपों वाले मामले भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि अन्य मामलों के सिलसिले में भी उसे हिरासत में लेने की कोशिशें की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी और उसके सहयोगियों तथा समर्थकों के बारे में साक्ष्य एवं सूचना एकत्र करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें