फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 11 साल की बच्ची से नौ लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हत्या की जांच के दौरान हुआ राजफाश

Fri, 29 Jul 2022 11:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

वारदात का खुलासा हत्या के एक मामले की जांच के दौरान हुआ। पुलिस के अनुसार पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी रोशन उसे बहलाकर अपने घर ले गया था। वहां उसने और उसके दोस्तों  ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उमरेड कस्बे में 11 साल की बच्ची से नौ लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की हैरान करने वाली खबर आई है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं और मुख्य आरोपी नाबालिग लड़की के घर के पास ही रहता है।

वारदात का खुलासा हत्या के एक मामले की जांच के दौरान हुआ। नागपुर ग्रामीण की एसडीओपी पूजा गायकवाड़ ने यह जानकारी दी। पीड़िता से एक माह में कई बार सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। उमरेड नागपुर शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। घटना 19 जून से 15 जुलाई के बीच हुई। 

विज्ञापन

 



नागपुर पुलिस के अनुसार शुभम दमडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी रोशन करगांवकर इस मामले का भी मुख्य आरोपी है। चार दिन पहले नागपुर के उमरेड में शुभम भोजराज दमडू नाम के युवक की दो लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले में रोशन समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में 11 साल की बच्ची के साथ आरोपी रोशन और उसके आठ साथियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। 

आठवीं कक्षा में पढ़ती है पीड़िता
पुलिस के अनुसार पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी रोशन उसे बहलाकर अपने घर ले गया था। वहां रोशन और उसके दोस्तों  ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे 300 रुपये दिए और धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। 
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान रोशन करगांवकर (29) और उसके दोस्तों- गजानन मुर्स्कर (40), प्रेमदास गठीबंधे (38), राकेश महाकालकर (24), गोविंदा नाटे (22), सौरभ उर्फ करण रिठे (22), नितेश फुकत (30), प्रद्युम्न करुतकर (22) और निखिल उर्फ पिंकू नरूले (24) के रूप में हुई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें