फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशोत्सव: हैदराबाद में विराजमान होंगे 61 फीट के गणपति, दावा- यह प्रतिमा देश में सबसे ऊंची

Sat, 31 Aug 2019 09:39 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी - फोटो : ANI
विज्ञापन

गणेशोत्सव को लेकर पूरे देश में तैयारियां अपने जोरो-शोरो पर है। इस बार गणेश चतुर्थी दो सितंबर को है। वैसे तो पूरे भारत में ही गणेश चतुर्थी को धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र में मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी की रौनक पूरे देश के तुलना में अलग होती है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बेहद आकर्षक तस्वीरें सामने आती है। महाराष्ट्र के साथ-साथ हैदराबाद में भी गणेश उत्सव बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। हैदराबाद के खैरताबाद का गणेश उत्सव भी काफी लोकप्रिय है। 


हैदराबाद के खैरताबाद में गणपति प्रतिमा की खासियत मूर्ति का विशाल आकार है। देश भर में जितनी गणेश प्रतिमाएं बनाई जाती हैं उसमें सबसे ऊंची और बड़ी प्रतिमाओं में खैरताबाद के गणपति की भी प्रतिमा होती है। हर साल की तरह इस साल भी यहां गणेश उत्सव की तैयारियां चल रही है। खैरताबाद में 61 फीट ऊंची गणपति की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


गणेश प्रतिमा समिति के पंडाल में विराजित की जाएगी। समिति ने दावा किया है कि यह मूर्ति देश में सबसे बड़ी है। इस प्रतिमा के 12 मुंह और 24 हाथ है। सात घोड़ों से साथ गजानन को सूर्यदेव का रूप दिया गया है। इस पूरे काम में कारीगरों को 100 से ज्यादा दिन का समय लगा है। 
विज्ञापन



इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा : 2-सितम्बर-2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें