मुंबई में गणेश प्रतिमा के आगमन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 'भुलेश्वरचा राजा' की प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना भुलेश्वर इलाके में हुई, जानिए कैसे हुआ हादसा।
दक्षिण मुंबई में शनिवार रात 'भुलेश्वरचा राजा' की गणेश प्रतिमा के आगमन कार्यक्रम के दौरान अचानक गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
हादसा कब और कैसे हुआ?
अधिकारियों ने बताया कि हादसा रात करीब 10 बजे भुलेश्वर के जय अंबे चौक में कबूतरखाना के पास बलराम मर्चेंट रोड पर हुआ। प्रतिमा लाने के दौरान यह हादसा हुआ।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि, इनमें से दो लोगों की चोटों के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद मुंबई दमकल, पुलिस, यातायात पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और नगर निकाय के वार्ड कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Two dead and five injured after a massive Ganesh Idol of Bhuleshwar Cha Raja fell during its arrival procession at the Balaram Merchant Road in the Bhuleshwar area.
The names of the deceased are Sanket Nevshe, 33 years, and Brijesh Hemant Joshi,… pic.twitter.com/QMOC0Y1oLr
मृतकों-घायलों में कौन शामिल हैं?
अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायल पांच लोगों की पहचान वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), 5 साल की लावण्या गनेर, 7 साल की दिव्या गनेर और कुणाल काशिद (26) के रूप में हुई है। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल लोगों की हालत स्थिर है।
कैसे मनाया जाता है गणेशोत्सव?
मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में 10 दिन तक चलने वाला गणेशोत्सव सबसे बड़े और सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। इस त्योहार के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमाओं की पंडालों और घरों में प्राण प्रतिष्ठा की जाती हैं। वहां उनकी पूजा की जाती है।
मुंबई में एक दशक से ज्यादा समय से गणेश प्रतिमाओं को पंडालों तक लाने के लिए शोभायात्राएं निकाली जाती हैं। इन शोभायात्राओं में भक्ति संगीत, उत्सव और बड़ी भीड़ के बीच गणेश प्रतिमाओं को अलग-अलग पंडालों तक लेकर जाते हैं।