फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Express: गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस मवेशी से टकराई, महाराष्ट्र में दहानू के पास हुई घटना

Wed, 26 Jul 2023 12:13 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम करीब सात बजकर पांच मिनट पर गुजरात-महाराष्ट्र सीमा पर पश्चिम रेलवे के उमरगाम-घोलवड खंड पर हुई। उन्होंने कहा, मुंबई सेंट्रल जाने वाली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन शाम 7.12 बजे घटनास्थल से रवाना हुई।
 
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार शाम को महाराष्ट्र में दहानू रेलवे स्टेशन के पास एक मवेशी से टकरा गई। पश्चिम रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस घटना से ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है और न ही किसी यात्री को चोट आई है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम करीब 7:05 बजे गुजरात-महाराष्ट्र सीमा पर पश्चिम रेलवे के उमरगाम-घोलवड रेल खंड पर हुई। उन्होंने कहा, घटना के बाद मुंबई सेंट्रल जाने वाली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 7:12 बजे रवाना हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मवेशियों के रेलवे ट्रैक पर आने की घटनाओं से बचने के लिए पश्चिम रेलवे व्यस्त मुंबई-गांधीनगर रेल खंड पर लोहे की बाड़ लगाने का काम शुरू कर चुका है। उन्होंने कहा कि मंगलवार की घटना 378 मीटर लंबे खंड पर हुई, जहां बीम स्थापना का काम अधूरा है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पिछले साल अक्तूबर में परिचालन शुरू हुआ था, जिसके बाद से ट्रेन की चपेट में मवेशियों के आने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें