राष्ट्रपिता का दोपहर और रात का भोजन भी बेहद खास था। उनके खाने में 90 ग्राम खीरा, चकवड, लूनी, सरसों की भाजी, मूली की भाजी और सुवा जैसी सब्जियां होती थीं। वहीं खाने में उनकी सबसे पसंदीदा चीज थी गेहूं और चने की मिक्स रोटी और पीली दाल। दाल आदि में वह 22 ग्राम घी खाते थे साथ ही मीठे में 28 ग्राम शहद।