फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

राजीव गांधी पुण्यतिथि: तमिलनाडु में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 21 May 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। इस मौके पर तमिलनाडु में कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केएस अजागिरी और पार्टी के अन्य नेता ने श्रीपेरंबुदूर में उनके स्मारक स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 



 




इससे पहले वीर भूमि पहुंचकर गांधी परिवार ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तरप्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा वीर भूमि पहुंचे थे। प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी परिवार के साथ मौजूद थे।



 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, "पूर्व पीएम #राजीवगांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।"


बता दें तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई, 1991 की रात एक बम धमाके में राजीव गांधी की हत्या की गई थी। बताया जाता है कि एक तीस साल की नाटी, काली और गठीली लड़की चंदन का एक हार ले कर उनकी तरफ बढ़ी, जैसे ही वो उनके पैर छूने के लिए झुकी, कानों को बहरा कर देने वाला धमाका हुआ।


उस समय मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सम्मान में एक गीत गाया जा रहा था। इस मामले की जांच के लिए सीआरपीएफ के आईजी डॉक्टर डीआर कार्तिकेयन के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। कुछ ही महीनो में इस हत्या के आरोप में एलटीटीई के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य अभियुक्त शिवरासन और उसके साथियों ने गिरफ्तार होने से पहले साइनाइड खा लिया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next