Rahul gandhi, Priyanka gandhi
- फोटो : Twitter Congress @INCIndia
प्रियंका ने राहुल की हिम्मत की दाद दी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल के इस्तीफे देना और फैसले पर अड़े रहने को लेकर ट्वीट किया है। प्रियंका ने राहुल गांधी को ट्वीट में टैग करते हुए लिखा है कि आपने जो किया ऐसी हिम्मत कुछ में ही होती है। उन्होंने लिखा कि आपके इस फैसले का मैं पूरी तरह सम्मान करती हूं। पार्टी में प्रियंका एक मात्र नेता हैं जिन्होंने राहुल गांधी को पद पर बने रहने के लिए बल्कि पद छोडने को सही ठहराया है। जबकि अभी भी पार्टी के बड़े नेता उन्हें फैसला बदलने को कह रहे हैं।
राहुल गांधी हमारे नेता रहेंगे: अहमद पटेल
सोनिया गांधी के रणनीतिकार के तौर और राहुल की टीम में कोषाध्यक्ष के साथ अहम मुद्दों पर भूमिका निभाने वाले अहमद पटेल ने राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है कि इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी हमेशा हमारे लीडर रहेंगे। पार्टी को भरोसा है कि वे आगे भी हमारे साथ रहेंगे। हम सभी इस चुनाव में हुई हार के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने अपने छोटे कार्यकाल में ही पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।