फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी परिवार ने आज तक के इतिहास में कभी माफी नहीं मांगी: दिग्विजय

Thu, 21 Jul 2016 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिग्विजय बोले- राहुल ट्रायल फेस करेंगे। - फोटो : PTI
विज्ञापन
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से आरएसएस को लेकर दिए गए बयान पर अफसोस जताने या फिर ट्रायल का सामना करने की बात कही थी। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि गांधी परिवार ने कभी माफी नहीं मांगी है, इसलिए वह ट्रायल का सामना करेंगे। राहुल गांधी ने बयान दिया था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने गांधी जी की हत्या की। 
विज्ञापन


ईटीवी के प्रमुख जगदीश चंद्रा के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी गोडसे के मुद्दे पर माफी नहीं मांगेंगे और ट्रायल का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि गाधी परिवार ने आज तक के इतिहास में कभी माफी नहीं मांगी है।

आरएसएस के एक विचारक ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा- अगर राहुल गांधी के मन में सुप्रीम कोर्ट के लिए जरा सा भी सम्मान है तो वह माफी नहीं मांगेंगे। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें बार-बार कोर्ट जाना होगा। मैं उन्हें बता दूं, उनकी पार्टी के सदस्य सीतारमण केसरी ने आरएसएस के महात्मा गांधी की हत्या में शामिल होने की बात कही थी और उन्हें भी माफी मांगनी होगी। एक अन्य नेता अर्जुन सिंह को भी कोर्ट में आना होगा। साथ ही, एक जाने माने लेखक एजी नूरानी को भी माफी मांगनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को अफसोस जताने या ट्रायल का सामना करने की बात कही है। - फोटो : bbc
महाराष्ट्र की निचली अदालत में अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि के मामले को रद्द करने की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की थी।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि नाथूराम गोडसे ने गांधी को मारा, संघ के लोगों ने गांधी जी को मारा, इन दोनों बातों में फर्क है। जब आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में बोल रहे हों तो सतर्क होकर बोलना चाहिए।

कोर्ट ने यह भी कहा कि आप किसी की सामूहिक निंदा नहीं कर सकते। इस मामले में या तो राहुल गांधी माफी मांगें या फिर ट्रायल का सामना करें। इस मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। हम सिर्फ यह जांच कर रहे हैं कि राहुल गांधी ने जो बयान दिया क्या वह मानहानि के अंतर्गत है अथवा नहीं।

कोर्ट ने कहा है कि राहुल गांधी को मामले में ट्रायल के लिए जाना चाहिए। बता दें संघ के महाराष्ट्र स्थित भिवंडी इकाई के सचिव राजेश कुंटे ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि सोनाले में 6 मार्च को हुई एक चुनावी रैली में राहुल ने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गांधी जी की हत्या की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें