फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: केरल और असम से गांधी परिवार को जीत की आस

Sat, 20 Mar 2021 03:12 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
Sonia gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi - फोटो : PTI
विज्ञापन

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दो राज्यों असम और केरल में जीत की आस के साथ जुटी है। यही कारण है कि इन राज्यों में पार्टी की वापसी के लिए गांधी परिवार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।

विज्ञापन


इसके लिए केरल में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत तो असम में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को चुनाव प्रबंधन और रणनीतिकार की भूमिका में भेजा है। राहुल और प्रियंका भी असम का दौरा कर रहे हैं।

जीत की आस के साथ असम पहुंचे राहुल गांधी युवाओं को नौकरी और चाय बागान के लोगों को दोगुनी मजदूरी का भरोसा दे रहे हैं। राहुल से पहले प्रियंका गांधी भी असम के चाय बागानों में पहुंचीं और लोगों से मिली थीं।
विज्ञापन


राहुल के दौरे के बाद प्रियंका का फिर असम जाने का कार्यक्रम तय है। वहीं बघेल भी असम में डेरा डाले हैं और छोटी-छोटी सभाएं कर लोगों को अपने राज्य छत्तीसगढ़ में किए जा रहे काम गिना रहे हैं।

वहीं केरल में वायनाड के सांसद राहुल गांधी बीते दो महीनों में चार दौरे कर चुके हैं। पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल में भी स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया है लेकिन कार्यक्रम के मुताबिक राहुल केरल के चुनाव खत्म होने के बाद ही बंगाल का रुख करेंगे। राज्य के नेता राहुल के साथ प्रियंका को भी चुनाव में बुलाना चाहते हैं।

नेतृत्व ने अशोक गहलोत की चुनाव प्रबंधन की क्षमताओं को देखते हुए उन्हें केरल में वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। केरल की पूरी रणनीति गहलोत के जिम्मे है। केरल की बाढ़ में राजस्थान सरकार ने राहत सामग्री भेजी थी। वहीं केरल में बड़ी संख्या में मारवाड़ी भी हैं पार्टी जिसका फायदा उठाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें