फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गलवां हीरो’ को गणतंत्र दिवस पर किया जा सकता है मरणोपरांत वीरता सम्मान से सम्मानित

Tue, 12 Jan 2021 06:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
कर्नल बी संतोष बाबू (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कर्नल बी संतोष बाबू समेत कुछ सैन्य जवानों को गणतंत्र दिवस पर मरणोपरांत वीरता सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि कर्नल बाबू समेत सैन्य कर्मियों को गलवां संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का प्रदर्शन करने के लिए गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बाबू और 19 अन्य जवानों ने 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए शहीद हो गए थे।


इस हिंसक झड़प में चीनी पक्ष को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि चीन ने अपने हताहतों सैनिकों का खुलासा नहीं किया लेकिन अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, 35 चीनी सैनिक मारे गए। इस वाकये के बाद भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गंभीर सैन्य गतिरोध बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें