फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान गडकरी की तबियत बिगड़ी, राष्ट्रगान के दौरान बैठना पड़ा

Thu, 01 Aug 2019 07:46 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • नितिन गडकरी सोलापुर विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए
  • गडकरी को बेचैनी महसूस होने पर राष्ट्रगान के बीच में ही बैठना पड़ा
  • लोकसभा चुनावों के दौरान भी तबीयत खराब हुई थी
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोलापुर विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां उन्हें बेचैनी महसूस होने पर राष्ट्रगान के बीच में ही बैठना पड़ा। गडकरी पूरे कार्यक्रम के दौरान उलझन में नजर आए।  

विज्ञापन


दरअसल, पुन्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया था। यहां नितिन गडकरी विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाए गए थे। कार्यक्रम के दौरान गडकरी की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। गडकरी बैचेनी के कारण कुर्सी पर बैठ गए। जब कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान बजाया जा रहा था तभी गडकरी ने उठना चाहा पर वह उठ नहीं पाए, जिसके बाद उन्हें दवा दी गई। 

इस कार्यक्रम में मंत्री सुभाष देशमुख और सोलापुर विश्वविद्यालय के कुलपति भी मंच पर उपस्थित थे। बताया गया है कि अभी उनकी हालत स्थिर है। 

इससे पहले गडकरी को महाराष्ट्र के एक कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चक्कर आने से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोकसभा चुनावों के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। एक भाषण के दौरान जब उन्हें लगा कि उनकी तबीयत बिगड़ रही है तो उन्होंने भाषण बीच में ही रोक दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें